चंद्रयान-3 की सफलता पर सोनिया गांधी ने इसरो को लिखा पत्र

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अगस्त, (वीएनआई) चंद्रयान-3 की चांद पर बीते बुधवार को सफल लैंडिग के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को पत्र लिखकर बधाई दी है।

सोनिया गाँधी ने अपने पत्र में लिखा, आपको यह बताने के लिए कि इसरो की शानदार उपलब्धि पर कल शाम मैं बहुत रोमांचित थी। यह सभी भारतीयों, खासतौर पर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है। दशकों से इसरो ने शानदार उपलब्धि हासिल किया है। इसरो की क्षमताएं काफी विकसित हुई हैं। इनके पास कई उल्लेखनीय साइंटिस्ट रहे हैं। सामूहिक प्रयास की भावना ने इसे हमेशा प्रेरित किया है। साठ के दशक की शुरुआत से ही यह आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है। जिसने इसकी महान सफलताओं में योगदान दिया है। मैं पूरे इसरो और उनकी टीम को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

इससे पहले बीते बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओ ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर ट्वीट कर इसरो और देशवासियो को इस सफलता की बधाई दी है। 

गौरतलब है भारत के चंद्रयान-3 सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने भारत वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद के साउथ पोल पर पहुंचकर नया इतिहास लिखा है। चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी। चंद्रयान-3 के लिए चार साल से इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक मेहनत कर रहे थे, वो आज पूरी हुई। इसके साथ ही चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद रोवर 'प्रज्ञान' चांद पर उतरा। उसके पहिये चांद पर 'भारत का टैटू' बनाते आगे बढ़े। रोवर 'प्रज्ञान' के पिछले पहियों पर इसरो और भारत का राष्ट्रीय प्रतीक उकेरा गया है। गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india