शिवसेना ने कहा भाजपा नेताओं की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

By Shobhna Jain | Posted on 16th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 16 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा के सरकार बनाने का दावा करने से साफ है कि दिमागी संतुलन खो बैठी है और विधायकों की खरीद-फरोख्त की तैयारी में है। हो सकता है कि उनको मेंटल हॉस्पिटल में भी ले जाना पड़े। संपादकीय में आगे लिखा गया है, महाराष्ट्र में जल्दी ही गठबंधन की सरकार जल्द बनने जा रही है। इससे सबसे ज्यादा दुखी बीजेपी नजर आ रही है। अगर राज्य के हित में सरकार बनती है तो किसी को अगर पेट में दर्द होता है तो हम क्या करेंगे। 

'सामना' के संपादकीय में आगे कहा गया है कि छह महीने सरकार न टिकने का श्राप दिए जा रहे हैं। यह सब कुछ अपनी कमजोरी छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेख में कहा गया है कि भाजपा खुद को महाराष्ट्र का मालिक समझने की मानसिकता से बाहर आएं। गौरतलब है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और उसकी सरकार बनेगी। देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह भरोसा जताया है कि 119 विधायकों के साथ हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे। इसी दावे पर शिवसेना की ओर से यह हमला बोला गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Sep 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india