कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एल.पी. शाही का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 9 जून (वीएनआई)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का आज एम्स में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शाही को गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। शाही सबसे पहले 1980 में बिहार विधानसभा में चुने गए थे और फिर 1984 में वह मुजफ्फरपुर से सांसद बने। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शाही के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी कमी सबको खलेगी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, एल.पी. शाही..स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यकारिणी समिति) के सदस्य की कमी हम सबको खलेगी। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 2nd Jul 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india