मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2020 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 14 नवंबर, (वीएनआई) मध्य प्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद कैलाश सारंग का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश सारंग बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उम्र बढ़ने के चलते उनके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो गई थीं और कई अंगों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था। कैलाश सारंग को तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई भेजा गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा, भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
 
गौरतलब है कैलाश सारंग मध्य प्रदेश में भाजपा के सबसे पुराने और प्रभावी नेताओं में शामिल रहे हैं। लंबे समय तक उन्होंने राजनीति की। 60 और 70 से दशक में वो पहले जनसंघ के साथ जुड़ गए और फिर भाजपा के साथ रहे। वहीं उनके बेटे विश्वास सारंग भी भाजपा के नेता हैं और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। विश्वास सारंग राज्य की नरेला विधानसभा से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 6th Oct 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india