नई दिल्ली, 11 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार हो रही वापसी के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज हिंदुस्तान जीत गया।
संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर में कहा कि आज दिल्ली की जनता ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने बता दिया कि यहां के 2 करोड़ लोगों का बेटा अरविंद केजरीवाल है, उन्हें कोई हरा नहीं सकता। वहीं दिल्ली चुनाव के रुझानों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के साथ पार्टी दफ्तर में जश्न में शामिल हुए। गौरतलब है आम आदमी पार्टी इस बार भी दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत की ओर लगातार बढ़त बनाए हुए है।
No comments found. Be a first comment here!