कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

By Shobhna Jain | Posted on 1st Dec 2016 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (वीएनआई)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर खाता हैक किए जाने के अगले ही दिन आज सुबह हैकर्स ने कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता भी हैक कर लिया। उन्होंने पार्टी का ट्विटर खाता हैक कर उससे कई अपमानजनक ट्वीट किए। कांग्रेस के ट्विटर को हैक कर इससे कई ट्वीट किए गए हैं : एक ट्वीट में कहा गया है, आपकी पार्टी को रसातल में ले जाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सूचनाएं हैं। एक अन्य ट्वीट में पार्टी को 'भ्रष्ट' करार देते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है, याद रखो। हमारी संख्या बहुत अधिक है। हैंकिंग के बाद कांग्रेस ने साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। पार्टी ने कहा है कि यह डिजिटल माध्यमों पर खतरे को दर्शाता है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आंखें खोलने वाली है। पार्टी ने बीते बुधवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट हैक होने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, फासीवादी मानसिकता वालों ने पहले एट द रेट ऑफ ऑफिस ऑफ आरजी (राहुल गांधी) और अब एट द रेट ऑफ आईएनसी इंडिया (कांग्रेस) का ट्विटर अकाउंट हैक किया। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमत होने का अधिकार खतरे में है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "इस तरह के निरंकुश और असभ्य प्रयास उस असहिष्णु संस्कृति को दर्शाते हैं, जब कोई जवाब न होने पर गालियां दी जाती हैं।सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी की करुणा और सहिष्णुता के भाव के साथ इस तरह की घृणा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। 'सबको सम्मति दे भगवान।'उन्होंने यह भी कहा कि साइबर खतरा मोदी जी के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए। गौरतलब है कि हैकर्स ने बुधवार को राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर उनकी प्रोफाइल तस्वीर बदल दी थी और अकाउंट का शीर्षक 'एट द रेट ऑफ ऑफिस ऑफ आरजी' से बदलकर 'रिटार्डिड गांधी' कर दिया था। कांग्रेस ने कहा कि उसे इसमें किसी 'साजिश का अंदेशा है और यह मौजूदा फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को प्रदर्शित करता है।'

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

-अज्ञात
Posted on 20th Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india