राहुल गाँधी ने डीआरडीओ को बधाई देकर मोदी पर कसा तंज

By Shobhna Jain | Posted on 27th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 मार्च, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' के लिए डीआरडीओ को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के इस विषय पर किए गए संबोधन पर भी तंज कसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, शाबाश! डीआरडीओ, आपके काम पर बेहद गर्व है। वहीं राहुल ने पीएम पर तंज कसते हुए लिखा कि, मैं पीएम को विश्व रंगमंच दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 'मिशन शक्ति' की जानकारी देते हुए कहा कि, भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम 'स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india