राहुल गांधी ने कहा वित्त मंत्री ने सीबीआई और ईडी से क्यों नहीं बताई माल्या से मुलाकात की बात

By Shobhna Jain | Posted on 13th Sep 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 13 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुण जेटली की माल्या से मुलाकात को लेकर हमला बोलते हुए कहा वित्त मंत्री ने सीबीआई और ईडी से माल्या से मुलाकात की बात क्यों नहीं बताई। 

गौरतलब है बैंक फ्रॉड मामले में फरार विजय माल्या द्वारा अरुण जेटली से मुलाकात की बात कबूलने के बाद सियासी पारा गर्म हो चुका है। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि, कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने विजय माल्या और वित्तमंत्री अरुण जेटली की मुलाकात होते देखी थी। वह इसके गवाह हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि, सरकार विजय माल्या पर और राफेल पर झूठ बोल रही है। वित्त मंत्री ने एक आर्थिक अपराधी की भागने में मदद की है। प्रधानमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाने के प्रश्न पर राहुल ने कहा, बताएं कि क्या जेटली जी को पीएम मोदी से ऑर्डर आया था और जेटली जी तो मोदीजी की ही बात सुनते हैं। विजय माल्या ने कल कहा था कि वे जाने से पहले संसद में अरुण जेटली से मिले थे। अरुण जेटली हर मामले पर लंबे-लंबे ब्लॉग लिखते लेकिन इस मामले पर उनका कोई ब्लॉग नहीं आया। उन्होंने खुद कहा कि माल्या ने उनसे बस कुछ शब्द कहे।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस सांसद पुनिया ने कहा कि, मैंने एक मार्च 2016 को संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और विजय माल्या के बीच की मुलाकात को देखा था। उन्होंने कहा कि, विजय माल्या और अरुण जेटली के बीच 15-20 मिनट की मीटिंग हुई थी। यह सिट-डाउन मीटिंग थी। 1 मार्च को संसद के सेन्ट्रल हॉल में कोने में खड़े होकर विजय माल्या और अरुण जेटली काफी अंतरंग बातचीत कर रहे थे। हावभाव से साफ था कि दोनों काफी अच्छे से एक-दूसरे को जानतें है। उसके बाद 3 मार्च को विजय माल्या देश छोड़कर चले गए। पुनिया ने आगे कहा कि, वित्तमंत्री ने ढ़ाई साल तक इस मुलाकात को रहस्य क्यों रखा। अगर उन्हें पता था कि वह भागने वाला है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कराया। उन्होंने कहा दोनों की मुलाकात के सूबत सेंट्रल हॉल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। सीसीटीवी फुटेज की हो जांच, अगर मैं गलत निकला तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि, ऐसा लगता है कि माल्या जेटली से अनुमति लेकर लंदन भागा था।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

start of Stock market
Posted on 5th Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india