प्रिंयका गांधी ने कहा बीजेपी ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी

By Shobhna Jain | Posted on 31st Aug 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 31 अगस्त, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तेजी से घटी देश की आर्थिक विकास दर को लेकर सरकार पर हमला बोला है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट लिखा, GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। प्रियंका ने कहा कि न GDP ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

गौरतलब है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गयी। जोकि पिछले सात साल का न्यूनतम स्तर है। विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Sep 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india