प्रियंका गांधी को हुआ डेंगू, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 25 अगस्त (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है। 

प्रियंका वाड्रा को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बसु की निगरानी में हो रहा है।एसआरजीएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने बताया,"प्रियंका वाड्रा को शुरुआत में बुखार था लेकिन बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई। उन्हें 23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था।" प्रियंका वाड्रा की हालत के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 64 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्रों में 42 मामले सामने आए हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025
Today in History-mthrubhasha
Posted on 21st Feb 2025
Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india