संसद में साध्वी प्रज्ञा ने फिर गोडसे को बताया देशभक्त

By Shobhna Jain | Posted on 27th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 नवंबर, (वीएनआई) अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से गोडसे को देशभक्त कह कर विवाद खड़ा कर दिया है। 

साध्वी प्रज्ञा ने इस बार लोकसभा के अंदर गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। जिसके बाद लोकसभा में विपक्षी दलों ने भारी हंगामा किया है। विपक्षी सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया। प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में भोपाल गैस त्रासदी को लेकर भी अजीबो-गरीब बयान दिया। गौरतलब है लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके के सांसद ए राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते। राजा के बयान के वक्त जब प्रज्ञा ठाकुर ने खड़े होकर उन्हें टोका तो विपक्षी सदस्य विरोध करने लगे और बीजेपी के कई सदस्य भोपाल की सांसद को बैठने के लिए मनाते हुए देखे गए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india