कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची

By VNI India | Posted on 12th Dec 2024 | राजनीति
कांग्रेस

नई दिल्ली, 12 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से जोर शोर से शुरू तैयारियों के बीच आज कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने  को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने आज हुई सीईसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव बादली से, रागिनी नायक वजीरपुर से, संदीप दीक्षित नई दिल्ली से, अभिषेक दत्त कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची में महिलाएं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया हैऐसे बहुत सारे युवा चेहरे आपको देखने को मिलेंगे जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगेलेकिन कहींकहीं वे पूरी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india