प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कर्नाटक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए धन्यवाद

By Shobhna Jain | Posted on 15th May 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 मई (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाजपा को समर्थन देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद दिया। पार्टी 224 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, राज्य में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने और भाजपा के विकास के एजेंडे को लगातार समर्थन देने के लिए मैं कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद देता हूं। मैं कर्नाटक की भाजपा इकाई, जिन्होंने चौबीसों घंटे पार्टी के लिए काम किया, को उनके आश्चर्यजनक काम के लिए नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की घोषणा के बाद आई है, जिसमें भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुमत प्राप्त करने में भाजपा को आठ सीटों की कमी रह गई। 222 सीटों के लिए मतदान शनिवार को हुआ था। कांग्रेस ने 78 सीटें और जेडीएस 37 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही। निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के खाते में तीन सीटे गईं हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कविता
Posted on 9th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india