प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस थोपना चाहती है मजबूर सरकार

By Shobhna Jain | Posted on 10th Feb 2019 | राजनीति
altimg

हुबली, 10 फरवरी, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने दक्षिण भारत के मिशन पर 12 घंटे में दक्षिण के तीन राज्यों में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस देश में मजबूर सरकार थोपना चाहती है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग 'कर्नाटक की मजबूर सरकार' के इसी मॉडल को देश पर भी थोपना चाहते हैं। उन्होंने राज्य की कांग्रेस-जेडीएस सरकार को 'मजबूरी की सरकार' बता लोगों से केंद्र में एक बार फिर 'मजबूत सरकार' बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में सब सत्ता की मलाई खाने में जुटे हैं। नेता अपने प्रभुत्व की लड़ाई में जुटे हैं। आए दिन मुख्यमंत्री को धमकियां मिलती रहती हैं। मुख्यमंत्री की पूरी ऊर्जा कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है। वह सार्वजनिक तौर पर अपनी मजबूरी का रोना रोने लगते हैं। ऐसा मजबूर मुख्यमंत्री जिसे हर कोई चुनौती दे रहा है। कभी-कभी तो यह भी लगता है कि इस सरकार का आखिर इन्चार्ज कौन है?


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
दिनकर

Posted on 26th Jan 2016

Today in history
Posted on 14th Mar 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india