मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया

By Shobhna Jain | Posted on 10th Oct 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आज निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुलायम सिंह विलक्षण व्यक्तित्व वाले इंसान थे और जमीन से जुड़े नेता थेे, वो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने में समर्पित कर दिया।'

गौरतलब है उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Jan 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india