कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे नवजोत सिद्धू

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 जून, (वीएनआई) पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी विवाद के बीच नवजोत सिद्धू आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। हालाँकि उनकी मुलाकात राहुल गाँधी से कल होगी।

गौरतलब है के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद नवजोत सिद्धू के विभागों को बदले जाने से नाराज सिद्धू अपनी गुहार लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से इस संबंध में मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।हालांकि अभी उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी है, क्योंकि राहुल इस समय केरल में पहुंचे हुए हैं। वे रविवार दोपहर 12 बजे के बाद लौट सकते हैं। वहीं राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही तय हो पाएगा कि अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच चल रहा विवाद किस ओर मोड़ लेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

FAITH
Posted on 26th Feb 2025
Today in History
Posted on 26th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 8th Oct 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india