रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Sep 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 सितम्बर, (वीएनआई) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस की वजह से आज रात 65 वर्ष ही आयु में निधन हो गया। 

कर्नाटक के बेलगाम से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।

गौरतलब है सुरेश अंगड़ी कर्नाटक में भाजपा के बड़े चेहरों में गिने जाते थे। वे 2004, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार से बेलगाम से सांसद चुने जा रहे थे। वहीं वह मोदी मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 27th Feb 2024

Today in history
Posted on 19th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india