एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

By Shobhna Jain | Posted on 15th Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, (वीएनआई) केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने  #MeToo कैंपेन के दौरान अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। 

एमजे अकबर के वकील ने आज कोर्ट पहुंचकर यह मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसमें सबसे पहला नाम रमानी का है। गौरतलब है कि अकबर रविवार को ही नाइजीरिया दौरे से भारत लौटे हैं। भारत वापसी के बाद उन्होंने अपने उपर लगे यौन शोषण के आरोप को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने वाले जिन्होंने इसके खिलाफ ये गंभीर आरोप लगाए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india