मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jul 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 07 जुलाई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद जारी इस्तीफे के दौर के बीच आज मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। 

मिलिंद देवड़ा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा डेट हुए आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। माना जा रहा है कि देवड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिली हार के बाद से पार्टी में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर अब तक जारी है


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
ताल और संगीत

Posted on 1st Jul 2017

गर्मी गर्मी
Posted on 31st Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india