रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 24th Dec 2016 | राजनीति
altimg
गोरखपुर/नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (वीएनआई)| रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को एक सड़क दुर्घटना में घायल के बाद सर्जरी के लिए आज एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। सिन्हा शुक्रवार शाम को बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। उत्तर पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता संजय यादव ने बताया, मनोज सिन्हा के बाएं कंधे और कोहनी के बीच में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वह गोरखपुर से नई दिल्ली आने वाले विमान में हैं। गौरतलब है गाजीपुर से भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुशीनगर जा रहे थे कि तभी उनके साथ यह दुर्घटना घटी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 30th May 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india