मनमोहन सिंह ने राफेल मामले पर कहा दाल में कुछ काला जरूर है

By Shobhna Jain | Posted on 21st Nov 2018 | राजनीति
altimg

इंदौर, 21 नवंबर, (वीएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, उन्होंने राफेल डील के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा दाल में कुछ काला जरूर है। 

मनमोहन सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हर कोई संसदीय समिति की मांग कर रहा है तो सरकार क्यों इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी से पता चल जाता है कि दाल में कुछ काला है।  उन्होंने कहा देश के लोग राफेल डील पर संदेह जाहिर कर चुके हैं। वहीं उन्होंने सरकार के नौकरी देने वाले वादे को भी आड़े हाथों लिया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने में नाकाम रही है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Aug 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india