कोलकाता, 11 अगस्त (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज देश के नए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को बधाई दी। नायडू ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
ममता ने ट्वीट कर कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर आपको बधाई एम. वेंकैया नायडू जी। मेरी ओर से शुभकामनाएं।"
सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने पांच अगस्त को हुए चुनाव में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया था।
No comments found. Be a first comment here!