सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की ममता ने की कामना

By Shobhna Jain | Posted on 10th Dec 2016 | राजनीति
altimg
कोलकाता, 10 दिसम्बर (वीएनआई)| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ममता ने ट्वीट किया, एम्स में सर्जरी के बाद मैं सुषमा जी के जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गौरतलब है सुषमा स्वराज ने 16 नवंबर को ट्वीट कर कहा था कि वह एम्स में भर्ती हैं, क्योंकि उनकी किडनी खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में सात नवंबर को भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और अपराह्न 2.30 बजे के आसपास खत्म हुई।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india