महाराष्ट्र में लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा

By Shobhna Jain | Posted on 13th May 2021 | राजनीति
altimg
मुंबई,13 मई, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस की जारी तीसरी लहर के कारण बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को 1 जून की सुबह तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन है। 
 
महाराष्ट्र कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब एक जून की सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होगी। इसके अलावा राज्य में एंट्री के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट होना भी जरूरी होगा। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि कोरोना के मामले कम होने तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद कैबिनेट की बैठक में इसे बढ़ा दिया गया। 
 
गौरतलब है महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियों को जरूरी बताते हुए 22 अप्रैल को ज्यादातर गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। 22 अप्रैल को एक मई तक के लिए लॉकडाउन जैसे बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया गया था। अब तीसरी बार इन्हें बढ़ाते हुए 1 जून की सुबह तक कर दिया गया है। वहीं बीते दो हफ्ते से लगभग समय पूरे देश में लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लागू है। गौरतलब है देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 52 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india