मप्र उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

By Shobhna Jain | Posted on 28th Feb 2018 | राजनीति
altimg

भोपाल , 28 फरवरी (वीएनआई)| मध्य प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों में 24 फरवरी को हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। 

एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आठ बजे शुरू हुई। कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिए 23 राउंड होंगे, जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में होगी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

गौरतलब है कि दोनों स्थानों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के चलते उपचुनाव कराए गए थे। कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का भाजपा के देवेंद्र जैन से मुकाबला है। वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव के सामने भाजपा की बाई साहब हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
stocks

Posted on 19th Jun 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india