बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

By Shobhna Jain | Posted on 26th Oct 2020 | राजनीति
altimg

पटना, 26 अक्टूबर, (वीएनआई) बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। वहीं पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज बिहार में कई बड़ी रैलियां होगीं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली है। जेपी नड्डा की एक औरंगाबाद में और दूसरी रैली पूर्णिया में होगी। उसके साथ ही बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी रैली है। नीतीश कुमार की आज महुआ, मनहर (वैशाली) और मुजफ्फरपुर में तीन रैली है। साथ ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव की भी आज रैली है। तेजस्वी यादव की आज वैशाली, बेगुसराय, भागलपुर, खगडिया में पांच रैलियां हैं।

गौरतलब है बिहार में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है। वहीं बिहार में इस बार 3 चरणों में वोटिंग होने हैं। बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को है और तीसरे आखिरी चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india