रांची, 29 जून, (वीएनआई)। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की प्रोविजनल बेल को रांची उच्च न्यायलय ने छह हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। रांची उच्च न्यायलय आज लालू यादव की खराब सेहत को देखते हुए उनकी जमानत को 17 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
गौरतलब है चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव की प्रोविजनल बेल तीन जुलाई को खत्म हो रही है, जिसे मेडिकल ग्राउंड पर आगे बढ़ाने की उन्होंने अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने लालू की प्रोविजनल जमानत अवधि को बढ़ा दिया। लालू यादव काफी समय से बीमार चल रहे है, वह मुंबई के एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में अपनाइलाज करा रहे हैं। लालू यादव को 11 मई को झारखंड उच्च न्यायलय से स्वास्थ्य के आधार पर छह हफ्ते की पैरोल मिली थी। 19 जून को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया। जिसके बाद न्यायलय ने लालू की अंतरिम जमानत तीन जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी।
No comments found. Be a first comment here!