चेन्नई, 3 मार्च (वीएनआई)| केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक उनकी सही बीमारी का पता नहीं चल सका है।
एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि विजयन को आधी रात के आसपास अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को एक यूरोलोजिस्ट की निगरानी में भर्ती कराया गया है और उनका चेकअप किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।
No comments found. Be a first comment here!