केजरीवाल ने कांग्रेस से पूछा, मोदी के भ्रष्टाचार का मुद्दा 2013 में क्यों नहीं उठाया?

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Dec 2016 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (वीएनआई)। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यह सवाल उठाया कि कांग्रेस ने 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा क्यों नहीं उठाया? केजरीवाल ने एक वीडियो में कहा कि इसका कारण भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ कोई समझौता हो सकता है। केजरीवाल की टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत ली थी। राहुल ने कहा था कि 2013 में कॉरपोरेट घरानों पर आयकर विभाग के एक छापे में मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। केजरीवाल ने भी एक महीने पहले यही दावा किया था। केजरीवाल ने आगे पूछा, आयकर के छापे के दौरान जब बिड़ला के कागजात में मोदीजी का नाम आया था, उस समय वह भाजपा की ओर केवल प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। फिर कांग्रेस वह मामला तब क्यों नहीं उठाया? केजरीवाल ने पूछा, क्या उस समय भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई समझौता हुआ था? केजरीवाल प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। बीते बुधवार को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में इस आरोप की जांच कराए जाने की मांग की थी कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें रिश्वत दी गई थी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
परिपक्वता

Posted on 15th Jan 2016

altimg
Today in history

Posted on 1st Aug 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india