भाजपा ने रामचंद्र गुहा को अर्बन नक्सल कहकर साधा निशाना

By Shobhna Jain | Posted on 21st Dec 2019 | राजनीति
altimg

बेंगलुरू, 21 दिसंबर, (वीएनआई) कर्नाटक की भाजपा सरकार ने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को ट्वीट में अर्बन नक्सली कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया है।  

भाजपा कर्नाटक के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट में लिखा, 'सवाल- आप कौन हैं? जवाब- मैं अर्बन नक्सल रामचंद्र गुहा हूं, जो कि अंधेरे में साजिश रचता हूं और आम आदमी का जिससे कोई वास्ता नहीं। आगे लिखा है, वे हिंसा को भड़काने और अपने मास्टर्स के इशारे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। अब उनकी पोल खुल चुकी है।

गौरतलब है नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हुआ था। बेंगलुरू पुलिस ने इस प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी थी, बावजूद इसके शहर में मार्च निकाला जा रहा था। रामचंद्र गुहा भी प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने गुहा सहित 30 लोगों को हिरासत में ले लिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india