झारखंड में जेएमएम की आज अहम बैठक, हेमंत सोरेन 27 को लेंगे सीएम पद की शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 24th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वहीं आज जेएमएम की अहम बैठक है। 

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को पहले ही 46 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है, जो सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। आज झामुमो नेपार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है। गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेएमएम की ओर से कहा गया है कि वो गठबंधन की इच्छा को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सामने रखेंगे, अगर उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india