इरोम शर्मिला ने प्रेमी डेसमंड कोटिन्हो से रचाई शादी

By Shobhna Jain | Posted on 17th Aug 2017 | राजनीति
altimg

चेन्नई, 17 अगस्त (वीएनआई)| आफ्सपा के खिलाफ 16 वर्षो तक भूख हड़ताल करने वाली नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला आज तमिलानाडु के कोडइकनाल में अपने प्रेमी डेसमंड कोटिन्हो से विवाह के बंधन में बंध गईं। डिंडीगुल जिले मेंसब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में एक छोटा सा समारोह हुआ। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया, दोनों सुबह आए और औपचारिकताओं को पूरा किया। उन्होंने एक दूसरे को पुष्पमाला पहनाई। 

शर्मिला मणिपुर की है और उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस (स्पेशल पावर्स) एक्ट (आफ्सपा) के खिलाफ 16 वर्षो तक भूख हड़ताल की थी। इस साल अपने राज्य में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद उन्होंने कोडइकनाल में रहने का निश्चय किया। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह के लिए जरूरी दो महीने की नोटिस अवधि के दौरान कुछ राजनैतिक संगठनों और लोगों ने उनका विरोध किया तो वहीं कुछ ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
संख्या 5

Posted on 29th Mar 2016

altimg
आज का दिन :

Posted on 1st Dec 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india