झारखंड विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों से आगे चल रहे हेमंत सोरेन

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 23 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं हेमंत सोरेन दुमका सीट और बेरहट की सीट से आगे चल रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार दुमका सीट पर हेमंत सोरेन बीजेपी की विधायक लुईस मरांडी से अब 3188 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक मरांडी को 29494 मिले हैं, जबकि हेमंत सोरेन 32682 वोट पाकर बढ़त ले चुके हैं। इसी तरह बरहेट सीट से वह सोरेन करीब 9 हजार वोटों की बढ़त ले चुके हैं। अबतक उन्हें 23520 और बीजेपी कैंडिडेट सिमोन मोलतो को 14904 वोट मिले हैं। वहीं झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के सरकार बनाने पर हेमंत सोरेन का सीएम बनना तय माना जा रहा है। गौरतलब है झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलता है तो पहली बार हेमंत सोरेन को 5 साल के लिए सीएम बनने का मौका मिल सकता है। इससे पहले वह 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक सीएम रह चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कहानी किसकी
Posted on 24th Jan 2016
Today in history
Posted on 23rd May 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india