हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ममता बनर्जी को बताया ताड़का

By Shobhna Jain | Posted on 4th Feb 2019 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 04 फरवरी, (वीएनआई) हरियाणा में भाजपा मंत्री अनिज विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने तड़का बताया है।

अनिज विज ने ममता सरकार और सीबीआई के बीच टकराव पर बयान देते हुए कहा, 'छोटे थे तब रामलीला देखने जाया करते थे, उसमें एक दृश्य होता था। जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे तब 'ताड़का' आकर उसमें व्यवधान उत्पन्न करती थी। ठीक उसी प्रकार का रोल ममता बनर्जी कर रही हैं। अनिल विज ने आगे कहा, चाहें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली हो या फिर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रथयात्रा हो, ये उसमें रुकावट डालती हैं। कभी किसी का हेलीकॉप्टर रोकती हैं। ये पूरी तरह से वही कर रही हैं जो ताड़का करती थी, बंगाल किसी के बाप का नहीं है। वह हम सब का है। देश मे प्रजातंत्र है वहां सब को जाने का समान अधिकार है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 25th Nov 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india