हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jun 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 जून, (वीएनआई) हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की आज सुबह फरीदाबाद में कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

एक जानकारी के अनुसार विकास चौधरी को बीच बाजार सुबह तकरीबन 9 बजे गोली मारी गई। हमलावरों ने अचानक से विकास चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विकास चौधरी को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विकास पर किसने गोलियां बरसाई हैं।

वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस हमले के बाद राज्य की  खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जंगल राज है, लोगों को कानून का डर नहीं है। इसी तरह की घटना कल भी हुई थी, जब एक महिला ने यौन शोषण का विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

A film studio
Posted on 7th Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india