महाराष्ट्र में राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 09 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में सरकार गठन को उलझी परिस्थिति के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। 

राज्यपाल ने भाजपा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 11 नवंबर को समय दिया है। गौरतलब है कि शिवसेना के साथ सत्ता को लेकर कोई समझौता ना होने के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देंवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर लग रहा है। शिवसेना ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए मुंबई के एक होटल में रखा हुआ है। जबकि कांग्रेस भी भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगा चुकी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Sep 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india