गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग उन से की

By Shobhna Jain | Posted on 25th Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 25 दिसंबर, (वीएनआई) अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर दी है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी किम जोंग उन की तरह हैं। वो अपनी आलोचना करने वाले लोगों को किम जोंग उन की तरह मरवा देती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र देश का ऐसा राज्य है जहां लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में किम जोंग उन की भूमिका निभा रही हैं। गौरतलब है हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा को ममता सरकार ने इजाजत नहीं दी थी। वहीं ममतासरकार का कहना है कि इस रथयात्रा से सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है, लिहाजा इसकी इजाजत नहीं दे सकते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

दया /करुणा
Posted on 12th Jul 2016
वृक्ष
Posted on 12th Sep 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india