गूगल मना रहा है आज अपना 25वां जन्मदिन

By Shobhna Jain | Posted on 27th Sep 2023 | टैकनोलजी
altimg

नई दिल्ली, 27 सितम्बर, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर खास डूडल तैयार किया है।

गूगल खास मौकों पर डूडल के जरिए उसे और भी खास बनाने का काम करता है। लेकिन आज का अपने खास दिन गूगल ने पने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने अपने लंबे सफर को याद किया है। गूगल ने खास डूडल में अपने नाम में बदलाव किया है। अपने नाम में 25 को जोड़ा है। गूगल ने लिखा, आज का डूडल गूगल के 25वें जन्मदिन के मौके पर है। आप सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने हमारे साथ इतने साल अपनी सर्च की है। 

गौरतलब है  कि डूडल की शुरुआत सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में की थी। ब्रिन डॉक्टोरेट के छात्र थे जबकि लैरी पेज कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। दोनों की सोच एक जैसी थी और दोनों ही दुनिया को वर्ल्ड वाइड वेब की सुविधा पहुंचाना चाहते थे। दोनों ने मिलकर एक प्रोटोटाइप सर्च इंजन तैयार किया। हालांकि दोनो ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हॉस्टल से की थी। गूगल को पहला ऑफिस एक गैरेज था। जिसे किराए पर लिया गया था। गूगल की आधिकारिक तौर पर स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। वहीं गूगल लगातार भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने तकनीक को बेहतर करता रहता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

wildlife
Posted on 3rd Mar 2025
हवा का रुख
Posted on 28th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india