दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 20 जुलाई, (वीएनआई) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का आज 81 वर्ष की आयु में दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया।

शीला दीक्षित काफी समय से बीमार चल रही थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे रखी थी, कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में खासी ऐक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी। 

गौरतलब है शीला दीक्षित लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थी, उनके नाम सबसे ज्यादा वक्त तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रही थीं। शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
मानवता

Posted on 15th Jul 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india