कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह ने पत्नी अमिता के साथ थामा बीजेपी का दामन

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 31 जुलाई, (वीएनआई) गाँधी परिवार के बेहद करीबी रहे संजय सिंह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आज अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 

अमेठी राजघराने के संजय सिंह ने आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उनकी पत्नी अमिता सिंह भी भाजपा में शामिल हुईं हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के दौरान कहा था कि मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस बिना नेतृत्व की पार्टी है। गौरतलब है संजय सिंह ने बीते मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। यही नहीं उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
उजली जिंदगी

Posted on 23rd Apr 2017

विकास
Posted on 2nd Jun 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india