दिनेश शर्मा ने कहा विपक्षी पार्टियां मिलकर नहीं कर पाईं भाजपा का मुकाबला

By Shobhna Jain | Posted on 1st Dec 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 1 दिसम्बर (वीएनआई)। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा से भर उठे हैं। पार्टी की जीत पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाईं। योगी सरकार ने प्रदेश में दिन रात काम किया है, यह उसी का नतीजा है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देखने में लग रहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रही हैं जबकि सच्चाई है कि ये सब एक दूसरे का रिश्तेदार बन कर लड़ रही थीं। उन्होंने कहा कि उप्र की जीत के बाद गुजरात में भी पार्टी की जीत होगी। पहली बार नगर निगम क्षेत्र घोषित होने के बाद अयोध्या में भाजपा ने जीत दर्ज की है। अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिंदू को मात देकर जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 3,595 मतों से हरा कर जीत दर्ज की। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की जीत पर कहा, "जनता योगी सरकार के उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ है। प्रदेश के निकाय क्षेत्रों को स्वच्छ परिवेश, गड्ढा मुक्त सड़कें, पक्की नालियां, साफ पेयजल व एलईडी स्ट्रीट लाइट देकर नारकीय जीवन से मुक्ति देना सरकार की प्राथमिकता है।"

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, "उप्र निकाय चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।" वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के निकाय चुनावों में भाजपा राम लहर पर सवार है। 2019 में तूफान का इंतजार है। भाजपा विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट कर भाजपा को बधाई देते हुए कहा, "उप्र नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद, विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता ने भाजपा में एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Jul 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india