उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कल बंद रहेंगे जामिया के आसपास के इलाके के स्कूल

By Shobhna Jain | Posted on 15th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ आज भी जारी प्रदर्शन के हिंसक रूप धारण करने के बाद जामिया और आसपास के इलाके में तनाव को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने साउथ ईस्ट जिले में कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया।

दिल्ली के उप  मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी, दिल्ली में साउथ ईस्ट जिले में ओखला, जामिया, न्यू फ्रैंड्स कालोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। 

गौरतलब है प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर तांडव मचाया। इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में भी काफी बड़े तौर पर हिंसा देखने को मिली। वहीं जमिया कैंपस के भीतर हुई लाठी चार्ज के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन
Posted on 7th Oct 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india