हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2017 | राजनीति
altimg

शिमला, 18 दिसंबर (वीएनआई)| हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना में भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस से आगे चल रही है। शुरुआती रुझनों के मुताबिक, भाजपा के उम्मीदवार 68 में से सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 17th Feb 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india