जयनगर विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jun 2018 | राजनीति
altimg

बेंगलुरू, 13 जून (वीएनआई)| बेंगलुरू की जयनगर विधानसभा सीट पर आज कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी से 2,889 मतों के कम अंतर से जीत हासिल की है। 

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सौम्या को कुल 54,457 जबकि भाजपा के बी.एन. प्रह्लाद को 51,568 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार बी.एन विजय कुमार के निधन के बाद 12 मई को इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। उनका चार मई को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर बीते सोमवार को चुनाव हुए।

भाजपा ने विजय कुमार के छोटे भाई बी.एन प्रह्लाद को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था। सौम्या कांग्रेस नेता व पूर्व गृह राज्य मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी हैं। इस जीत के बाद रामलिंगा रेड्डी के निवास पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी जताई। सौम्या ने कहा कि यह जीत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। 225 सदस्यीस कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 79 हो गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 18th Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india