कांग्रेस ने कहा क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक निलंबित किए जाएंगे

By Shobhna Jain | Posted on 8th Aug 2017 | राजनीति
altimg

गांधीनगर, 8 अगस्त (वीएनआई)| कांग्रेस ने आज कहा कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में विरोधी गुट को मतदान करने वाले कांग्रेस विधायकों को तत्काल निलंबित किया जाएगा। 

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा, जिस सदस्य ने भी विरोधी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया होगा, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। आज गुजरात में तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहम पटेल के बजाय दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है, लेकिन तीसरी सीट पर पटेल और भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह राजपूत के बीच कांटे की लड़ाई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजपूत को खड़ा कर भाजपा ने अपनी साख पर बड़ा दांव लगाया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सत्य
Posted on 6th Jul 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india