कांग्रेस ने मोदी सरकार के 100 दिनों को किया तीन शब्दों में बयां

By Shobhna Jain | Posted on 8th Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 08 सितम्बर, (वीएनआई) केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए तीन शब्‍दों में बीजेपी के कार्यकाल को बंया किया है। निरंकुशता, अव्यवस्था और अराजकता।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इस अवधि को अर्थव्यवस्था के लिए बुरा वक्त बताने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई आंकड़े पोस्ट किए। कांग्रेस ने कहा कि तीन शब्द जो भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की व्याख्या करते हैं, वे हैं-निरंकुश शासन, अव्यवस्था और अराजकता। पार्टी ने कहा आठ क्षेत्रों में दो प्रतिशत से नीचे का विकास दर दर्ज किया गया और हमारी वित्त मंत्री अब भी इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर रही हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है। अगर भाजपा लापरवाही एवं धोखेबाजी के इस रास्ते पर चलती रही तो हम मंदी की तरफ बढ़ जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए पहले उनकी पहचान की जाती है जिसमें यह सरकार विफल रही है।

गौरतलब है भारतीय जनता पार्टी ने इन 100 दिनों की उपलब्धियों को एक निर्णायक सरकार के तौर पर दिखाने का फैसला किया है। सरकार उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश कर रही है। इसके लिए सरकार के मंत्री अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

बहादुर
Posted on 17th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india