कांग्रेस की पंजाब-चंडीगढ़ के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उदित राज भी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 

लोकसभा चुनाव में पंजाब में 13 सीटों और केंद्र शासित चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होना है। वहीं कांग्रेस के 40 दिग्गज नेता पंजाब और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की कमान संभालेंगे। 

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों वाली लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आशा कुमारी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी अंबिका सोनी का नाम है। जबकि इसके अलावा केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वीरभद्र सिंह, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है। वहीं, पवन कुमार बंसल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, रंजीत रंजन भी पंजाब और चंडीगढ़ में प्रचार की कमान संभालेंगे। जबकि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हाल ही में बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले उदित राज को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 23rd Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india