कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। 

पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल हैं, लेकिन लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारक रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। वहीं हरियाणा में पार्टी से बगावत कर चुके हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

पार्टी ने हरियाणा में जिन 40 नेताओं को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है उनमें सबसे ऊपर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद शर्मा का नाम शामिल है।

वहीं महाराष्ट्र में प्रचार के लिए पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा और नगमा का नाम शामिल किया है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, पृथ्वी राज चव्हाण, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, राजीव सातव, रजनी पाटिल, राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विजय वेदेत्तिवार, मधुकर भावे, नाना पटोले, आरसी कुंतिया, नितिन राउत, मानिकराव ठाकरे, एकनाथ गायकवाड़, सचिन सावंत, हुसैन दलवई, नसीम खान, बसवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, विश्वजीत कदम, अमर राजूरकर, सुष्मिता देव, कुमार केतकर, चारुलता टोकस, उदित राज और नसीम जावेद का नाम शामिल है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 1st Jun 2016
stocks
Posted on 19th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india