कांग्रेस-जेएमएम के बीच झारखंड में हुआ गठबंधन

By Shobhna Jain | Posted on 24th Mar 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 24 मार्च, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में भी आज विपक्षी दलों के गठबंधन पर आखिरी मुहर लग गई। यहां कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा के बीच सहमत बन गई है।

झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा मिलकर राज्य की 14 में से 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में एक सीट आरजेडी के लिए छोड़ी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन ने गठबंधन की जानकारी देते हुए कहा, 'कांग्रेस राज्य की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जेएमएम 4 सीटों पर और झारखंड विकास मोर्चा 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। गठबंधन को लेकर आरजेडी से भी बात चल रही थी, लेकिन वे अभी तक राजी नहीं हुए हैं। हालांकि गठबंधन ने उनके लिए एक सीट पलामू छोड़ रखी है। हम सभी उन्हें पलामू में समर्थन देंगे।  गौरतलब है लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद तमाम राजनीतिक दल चुनाव से पहले गठबंधन को आखिरी रूप देने में जुटे हुए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 15th Feb 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india