सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले देश को दिया संदेश

By Shobhna Jain | Posted on 14th Apr 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 अप्रैल, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के आज अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी के होने वाले संबोधन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना वीडियो संदेश देश के नाम जारी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने वीडियो सन्देश में देश की जनता को कोरोना वायरस से जारी जंग में संयम रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे अपने वीडियो संदेश में कहा कि संकट की घड़ी में देश की जनता के संयम, धैर्य और उनकी शांति बनाए रखने की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने की अपील की। वहीं कोरोना की जंग में सबसे आगे खड़े डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस के साथ तमाम कोरोना फाइटर्स की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मुश्किल के वक्त में कांग्रेस देश की जनता के साथ खड़ा है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिये तैयार है।

गौरतलब है देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन की समयसीमा के आज समाप्त होने से पहले एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तय समय 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हो रही है। गौरतलब है कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india